अयोध्या। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार सुबह 9 बजे अयोध्या आएंगे और 10 बजे अपने सारे सांसदों के साथ रामलला के दर्शन भी करेंगे। शिवसेना प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब नवम्बर में उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन करने आए थे तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपने सारे सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने के लिए कहा था। लोकसभा चुनाव की जीत रामलला को समर्पित है। राउत ने बताया कि शिवसेना के सभी सांसद शनिवार शाम को अयोध्या पहुंच जाएंगे जबकि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार सुबह 9 बजे पहुंचेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope