अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आज अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रामनगरी में 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दूसरी ओर, 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशनी करने की तैयारी है। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम अयोध्या पहुंच गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात हैं।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि दुकानदारों को सहूलियत दी जा रही है। दुकानें पूर्ववत लगाई गई, अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope