• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पल्स पोलियो डे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

Meeting of the faizabad District Magistrate on preparations of Pulse Polio Day - Ayodhya News in Hindi

फैजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि 2011 के बाद पूरे भारत में पोलियों के एक भी केस नही मिले है। जबकि पड़ोसी देशों में कुछ पोलियो के केस पाये गये है, ऐतिहातन पल्स पोलियो के वायरस पुनः बच्चों को ग्रसित न कर सके इसके लिये 2 जुलाई को पूरे देश के साथ जनपद में भी बूथ लगाकर दवा पिलाई जायेगी। 2 जुलाई के बाद घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जायेगी। उन्होनें आगे बताया कि जनपद मे 0 से 5 वर्ष के 3 लाख 45 हजार 429 बच्चों को पोलियों खुराक से अच्छादित करना है जिसमेें से अर्बन क्षेत्र में 31094 बच्चे है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम जैसिंह में लोग पल्स पोलियो के दिन अपने बच्चों को बाहर भेज देते है या हटा देते हैं, इस बार कई टीमें लगाकर पोलियों खुराक पिलाने के कई विशेष प्रयास किये जायेगें। विगत चरणों में जो बच्चें बीमारी के चलते पोलियो की खुराक नही लिये थे उन्हेे चिकित्साधिकारी के देख-रेख में पुनः दवा पिलाई जायेगी। मसौधा में 27, हरिग्टनगंज 14, रूदौली में 19, तारून में 18 बच्चे चिन्हित किये गये है। इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि 2 जुलाई को विद्यालय खोल कर मध्यान भोजन बनवाने के साथ अध्यापकों का सहयोग बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने में लिया जाये।
उन्होनें बताया कि अनुमानित घरो की संख्या 4 लाख, 55 हजार, 283 है जिनकें लिये 1271 बूथ टीम बनाई गयी है। जिसमें से 114 अर्बन क्षेत्र में रहेगीं। घर-घर पल्स पोलियों खुराक पिलाने के लिये 836 टीमें बनाई गई है जिसमें 110 अर्बन क्षेत्र मे लगाई गयी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meeting of the faizabad District Magistrate on preparations of Pulse Polio Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meeting, faizabad, district magistrate, preparations, pulse polio day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, faizabad news, faizabad news in hindi, real time faizabad city news, real time news, faizabad news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved