• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अयोध्या के संत ने सनातन धर्म संबंधी टिप्पणी पर उदयनिधि स्टालिन का 'प्रतीकात्मक' सिर कलम किया

Ayodhya saint symbolically beheads Udhayanidhi Stalin over Sanatan Dharma remarks - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या (यूपी)। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने सोमवार को डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म' पर की गई टिप्पणी के विरोध में तलवार से उनका प्रतीकात्मक 'सिर कलम' कर दिया। इसके बाद पोस्टर में आग लगा दी। आचार्य ने उदयनिधि स्टालिन के सिर पर 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी स्टालिन का सिर काटने में विफल रहता है, तो वह खुद इस कार्य को पूरा करेंगे। परमहंस पहले भी विवाद खड़ा करने के लिए जाने जाते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रामचरितमानस के खिलाफ टिप्पणी पर बिहार के एक मंत्री की जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के खिलाफ भी धमकी दी थी।
बता दें तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि सनातन धर्म मच्छर, डेंगू और मलेरिया की तरह है, जिसे ''खत्म'' करना होगा।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayodhya saint symbolically beheads Udhayanidhi Stalin over Sanatan Dharma remarks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya, up, sant paramhansa acharya, dmk leader, udhayanidhi stalin, sanatan dharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faizabad news, faizabad news in hindi, real time faizabad city news, real time news, faizabad news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved