• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर पर मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या पहुंचे अक्षय

Akshay reaches Ayodhya, Mahurat shot at Ram temple - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। अभिनेता अक्षय कुमार अपने दूसरे को-स्टार्स जैकलीन फर्नाडीज और नुसरत भरूचा संग अपनी नई फिल्म 'रामसेतु' के मुहूर्त के लिए गुरुवार को अयोध्या रवाना हुए। कलाकारों के साथ मिलकर अक्षय ने पहले अयोध्या के राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा संग मुलाकात की, जहां वह श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अन्य सदस्यों से भी मिले। दोपहर बाद ये कलाकार राम जन्मभूमि मंदिर में जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन के बाद ये 'रामसेतु' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू करेंगे। शाम को अभिनेता लखनऊ लौट आएंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग उनके मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
'रामसेतु' के निर्देशक अभिषेक शर्मा है, जिसका निर्माण अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है।
फिल्म की शूटिंग कई अलग-अलग हिस्सों में होगी, लेकिन अधिकतर इसे मुंबई में ही फिल्माया जाएगा।
अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले अक्षय ने जैकलीन और नुसरत के साथ बात करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें ये चार्टर्ड फ्लाइट के बाहर नजर आ रहे हैं।
इसके साथ कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "एक खास फिल्म की खास शुरुआत..टीमहैशटैगरामसेतु मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या जा रही है तो अब सफर की शुरुआत होती है। आप सबकी दुआओं की जरूरत है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay reaches Ayodhya, Mahurat shot at Ram temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay reaches ayodhya, mahurat shot, ram temple, akshay kumar, ayodhya, jacqueline fernandez, nushrat bharucha, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, faizabad news, faizabad news in hindi, real time faizabad city news, real time news, faizabad news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved