• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्थव्यवस्था के मामले में सर्वश्रेष्ठ बना उत्तर प्रदेश : संजय निषाद

Uttar Pradesh became the best in terms of economy: Sanjay Nishad - Etawah News in Hindi

इटावा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को कहा कि राज्य अर्थव्यवस्था के मामले में सर्वोत्तम प्रदेश बन गया है। पिछली सरकार की अपेक्षा में हम लोगों ने ज्यादा प्रगति की है, जिसके अच्छे परिणाम आए हैं। संजय निषाद ने 'संवैधानिक अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में रोडवेज, एयरवेज और वाटरवेज, सभी बहुत अच्छे ढंग से चल रहे हैं। अर्थव्यवस्था के मामले में हमारा ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी का मुख्य लक्ष्य शिक्षा और रोजगार से वंचित लोगों को आरक्षण और अन्य संवैधानिक अधिकार दिलाना है। कोई मां तभी बच्चे को दूध पिलाती है, जब वह रोता और चिल्लाता है। सरकार माई-बाप होती है। जिसको कुछ प्राप्त करना है, जिसके पास घर और रोजगार नहीं है, वह सरकार के पास जाता है।
मंत्री निषाद ने आरोप लगाया कि पिछड़ों को 70 साल से पीछे किया जाता रहा है। उनका शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार छीन लिया गया है। इन लोगों की आवाज निषाद पार्टी है। हम उन सभी लोगों को बताएंगे कि धोखेबाज कौन हैं? आरक्षण छीनने वाले कौन हैं? उनसे दूरी बनाएं। विभीषण और जयचंदों से दूरी बनाएं।
उन्होंने कहा, "जब तक कांग्रेस का उठाते थे झंडा, तब बन जाते थे अंडा, पीठ पर खाते थे डंडा, सिर पर उठाते थे गंदा। जैसे ही कांशीराम आए, उन्होंने कहा कि 'कोई बेईमानों का उठाते हो गंदा, ले लो अपना झंडा, मत पीठ पर खाओ डंडा, सिर पर न उठाओ टोकरी, ले लो सरकारी नौकरी'। यह संविधान में मिला हुआ हक है। संविधान में मिला हक छीनने वालों का साथ देने वाले बर्बाद हो जाएंगे। सोच बदलने के लिए और संविधान में मिला हक दिलाने के लिए यह यात्रा निकली है।"
संजय निषाद ने कहा कि इस सरकार ने बहुत सार्थक पहल की है। संविधान में अगड़ी जातियों को 10 प्रतिशत और महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिल गया। यह हमारी जिम्मेदारी है कि पिछड़ों को उनका हक दिलाएं और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh became the best in terms of economy: Sanjay Nishad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: etawah, uttar pradesh, cabinet minister, sanjay nishad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, etawah news, etawah news in hindi, real time etawah city news, real time news, etawah news khas khabar, etawah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved