इटावा। उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया समाना आया है। योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने पर पीएसी (प्रोविंशियल आम्र्ड कॉन्स्टेब्युलरी) के एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांस्टेबल मुनीश यादव ने शनिवार को अपनी वर्दी के साथ लाल समाजवादी टोपी पहनी और जिला कलेक्ट्रेट में एक तख्ती लेकर गए पहुंच गए जिस पर लिखा था, योगी सरकार को बर्खास्त करो। मुनीश यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह कानून और व्यवस्था कायम रखने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि वे जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन देने आए थे। जिलाधिकारी जे.बी. सिंह ने कहा कि कांस्टेबल उनसे नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मीडियाकर्मियों से घटना के बारे में सुना है। वर्तमान में इटावा के रहने वाले मुनीश यादव नोएडा में तैनात हैं।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope