• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इटावा : दादरपुर कांड में उपद्रवियों पर पुलिस ने की सख्त कानूनी कार्रवाई, गांव बना छावनी

Etawah: Police took strict legal action against miscreants in Dadarpur case, village turned into cantonment - Etawah News in Hindi

गगन यादव समेत 20 नामजद, कई अज्ञातों पर एफआईआर, पुलिस पर पथराव व हमले का मामला दर्ज इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में हुए पथराव और हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना में पुलिस पर पथराव और गांव में घुसकर हमला करने का आरोप है। थाना प्रभारी द्वारा अपने ही थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दादरपुर गांव में बीते दिन उपजे विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। गगन यादव समेत 20 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है, वहीं पथराव और हमले में शामिल कई अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बकेवर थाना प्रभारी ने बताया कि पथराव की घटना के बाद उन्होंने स्वयं थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात इटावा के जिलाधिकारी और एसएसपी ने दादरपुर गांव का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Etawah: Police took strict legal action against miscreants in Dadarpur case, village turned into cantonment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: etawah, police, strict, legal action, against, miscreants, dadarpur, case, village, turned, cantonment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, etawah news, etawah news in hindi, real time etawah city news, real time news, etawah news khas khabar, etawah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved