• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब एटा में तोड़ी गई अंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव

Ambedkar statue broken at Etah Uttar Pradesh - Etah News in Hindi

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर कस्बे में सोमवार रात मोहल्ला गोला कुआं में तिराहे के पास स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। मंगलवार सुबह अंबेडकर की प्रतिमा हुई देखकर जाटव समाज के लोग भडक़ उठे। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जाटव समाज के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पुलिस से प्रतिमा ताडऩे वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर जलेसर क्षेत्र के एसडीएम व क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर हालात को काबू में किया। सीओ ने बताया कि सोमवार की रात में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा का वह हाथ तोड़ दिया, जिसकी एक उंगली अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के संकेत देती है। उन्होंने कहा, हमने मौके पर पहुंचकर जाटव समाज के लोगों से बात की। सहमति बनने पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराया जा रहा है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ambedkar statue broken at Etah Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambedkar statue, br ambedkar, up police, bhimrao ramji ambedkar, ambedkar, jalesar town, uttar pradesh, etah, uttar pradesh police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, etah news, etah news in hindi, real time etah city news, real time news, etah news khas khabar, etah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved