• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्रकूट : दलित महिला को जिंदा जलाने में 2 गिरफ्तार, 4 महिलाएं फरार

UP: 2 arrested for burning Dalit woman alive - Chitrakoot News in Hindi

लखनऊ/चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में गुरुवार को बकरी घुसने का उलहना देने पर एक दलित महिला को जिंदा जलाकर कथित रूप से मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार महिला आरोपी अभी फरार हैं। कर्वी के कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को बार-बार बकरी घुस जाने का उलहना देने गई दलित महिला शीला (41) को लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में ही रह रहे जुम्मन अपनी पत्नी प्रभा, बेटी राजिया और पड़ोसी राज तिवारी, उसकी पत्नी आरती और एक अन्य महिला मुन्नी बेगम के साथ मिलकर कथित रूप से उसके ऊपर किरोसिन तेल छिडक़ कर आग लगा दी थी, जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने में उसका पति श्रीराम व बेटा गौरव भी झुलस गया था। उन्होंने बताया कि मृत महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जुम्मन और राज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फरार चार महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: 2 arrested for burning Dalit woman alive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, arrested, burning dalit woman, dalit woman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chitrakoot news, chitrakoot news in hindi, real time chitrakoot city news, real time news, chitrakoot news khas khabar, chitrakoot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved