• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षक ने की रसोइया से दुष्कर्म की कोशिश

Teacher tried misbehaving with cook in chitrakoot - Chitrakoot News in Hindi

चित्रकूट | उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया के साथ कथित तौर पर एक शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान कोदा प्रसाद ने बुधवार को बताया, "प्राथमिक विद्यालय करारी में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए नियुक्त रसोइया ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने की शिकायत की है। ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष होने के नाते इस शिकायत को पुलिस को हस्तगत कर दिया है।" उन्होंने बताया कि ग्राम शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर से जांच की है, जिसमें काफी हद तक आरोप सही पाया गया है और शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असरफ ने बताया, "ग्राम प्रधान व गांव के कई लोगों की मौजूदगी में मंगलवार को शिक्षक ने रसोइया के पैर छूकर माफी मांग ली है और मामले में समझौता हो गया है।"
जबकि पीड़ित महिला ने कहा, "माफी मांगने के बाद मंगलवार शाम शिक्षक ने उसे धमकाया है और शिकायत वापसी के लिए शपथ पत्र न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।"
पुलिस चौकी भरतकूप के प्रभारी उपनिरीक्षक श्यामसुंदर यादव ने बताया, "ग्राम शिक्षा समिति द्वारा प्रेषित की गई महिला की शिकायत पर जांच चल रही है, महिला और शिक्षक के बीच हुए कथित समझौते की जानकारी पुलिस को नहीं है।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teacher tried misbehaving with cook in chitrakoot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teacher tried misbehaving with cook, chitrakoot news, rape attempt in up, chitrakoot police, up law and order, up school techer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chitrakoot news, chitrakoot news in hindi, real time chitrakoot city news, real time news, chitrakoot news khas khabar, chitrakoot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved