• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

मायावती के लिए ये क्या बोली बीजेपी विधायक, अखिलेश ने दी ये प्रतिक्रिया

साधना सिंह की इस भाषा की सपा (SP) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निंदा की है। अखिलेश ने कहा, 'ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है।' उन्होंने इसे देश की महिलाओं का अपमान बताया। अखिलेश यादव ने कहा, 'मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं। ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है।'

साधना सिंह की बोली पर बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘हमारी पार्टी प्रमुख के लिए उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वह भाजपा के स्तर को दर्शाता है। इस गठबंधन (सपा-बसपा) की घोषणा के बाद, भाजपा नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें आगरा और बरेली के मेंटल हॉस्पिट्स में भर्ती कराया जाना चाहिए।’

साधना सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। सपा के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए मायावती ने कहा था कि नई राजनीति के लिए वह गेस्ट हाउस कांड को भी भूलकर एसपी के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हुई हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-SP-BSP alliance: BJP MLA Sadhana Singh sparks row, says Mayawati neither man nor woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp-bsp alliance, bjp mla sadhana singh, mayawati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandauli news, chandauli news in hindi, real time chandauli city news, real time news, chandauli news khas khabar, chandauli news in hindi, sp-bsp alliance bjp mla sadhana singh sparks row, says mayawati neither man nor woman
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved