• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के बुलंदशहर में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Two arrested for kidnapping and raping a teenager in Bulandshahr, UP - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर,। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना अहार में एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसकी पुत्री के साथ अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चार लोगों को नामजद किया गया है। इस सूचना पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद टीम गठित कर पीड़िता को बरामद किया गया है। दो लोगों की तलाश जारी है। पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ हो रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
परिजनों के अनुसार, थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा शुक्रवार को घर पर होली खेलने के बाद दोपहर में गांव के समीप ट्यूबवेल पर नहाने चली गई। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे पड़ोसी गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोपी युवक उन्हें देखकर वहां से भाग निकला। इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी गांव के और उसके दो साथियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two arrested for kidnapping and raping a teenager in Bulandshahr, UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bulandshahr news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved