• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढ़ेर

Police encounter in Bulandshahr - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतपुरा नहर के पास की है। बदमाश डकैती की कई घटनाओं में शामिल था। मृतक बदमाश की पहचान सोनू के रूप में हुई है। उसपर पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश के पास से एक तमंचा, राइफल और एक बाइक बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज के मुताबिक, दो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ में सोनू नामक बदमाश मारा गया।
उन्होंने बताया कि सोनू डकैती की कई वारदातों में शामिल था। पुलिस की टीम चोला के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police encounter in Bulandshahr
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police encounter, bulandshahr, up police, bulandshahr police, encouter in up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved