• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा : कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी,9 लोगों की मौत,45 घायल,CM ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Horrific road accident in Bulandshahr: Container hits tractor-trolley, 9 people dead, 45 injured, CM announces financial help - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर ट्राली में एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 की मृत्यु हो गई, जबकि 45 लोगों का इलाज चल रहा है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अलीगढ़ के बॉर्डर एनएच 34 पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर में करीब 60 से 61 लोग कासगंज थाना क्षेत्र के लोग राजस्थान जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। इस कारण ट्रैक्टर पलट गया और काफी संख्या में लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 45 लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें तीन लोग गंभीर हैं। 10 अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए। उन्होंने बताया कि 10 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। 23 लोगों का इलाज अन्य अस्पताल में हो रहा है। मौके से ट्रैक्टर हटा लिया गया है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वह पुलिस कस्टडी में है। सभी कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिकता घायलों का इलाज है। उसके लिए व्यवस्था की गई है।
उधर मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। इस हादसे में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ सभी घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horrific road accident in Bulandshahr: Container hits tractor-trolley, 9 people dead, 45 injured, CM announces financial help
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bulandshahr accident chief minister, accident, bulandshahr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved