बुलंदशहर। बुलंदशहर में पिछले साल हुए दंगे में मारे गए दंगा आरोपी सुमित के परिजनों ने गांव में उसकी प्रतिमा स्थापित की है। पहले यह प्रतिमा तीन दिसंबर को सुमित की पहली बरसी पर स्थापित होने वाली थी। इसके साथ रखी गई पट्टिका में उसे 'गौ रक्षक वीर शहीद' कहा गया है।
सुमित की हत्या तीन दिसंबर 2018 को हुई थी और शुरुआती प्राथमिकी में उसका नाम भी पुलिस ने दर्ज किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। इस हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह भी शहीद हो गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुमित के परिवार को मुआवजा के तौर पर 10 लाख रुपये की धन राशि प्रदान की थी।
सुमित की प्रतिमा को उसके पिता अमरजीत सिंह ने बनवाया है। अपने ही समुदाय द्वारा उपेक्षित किए जाने के बाद उन्होंने धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम अपनाने और फिर अपना जीवन समाप्त करने की धमकी दी है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope