बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कल कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। सुबोध कुमार की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि लगभग 300-500 लोगों ने पूरे पुलिस बल पर हमला किया था। सुरेश कुमार ने कहा, भीड़ ने सडक़ जाम की और पुलिस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। लगभग 300-500 लोग थे। पूरे पुलिस बल पर हमला किया गया। मुझे खुद को चोट लगी और उसके बाद, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूरे घटनाक्रम को बताते हुए उन्होंने कहा, पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिली और हम मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद हमने मवेशियों के अवशेषों को देखा और लोगों से कहा कि हम पोस्ट-मॉर्टम के लिए इसे भेज देंगे। यह अराजकता की स्थिति थी, हमारे अधिकारियों ने लोगों के बयान दर्ज किए। लेकिन वे सभी अलग-अलग बातें कह रहे थे जिन्हें हमने समझने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope