• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुलंदशहर में संदिग्ध युवकों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, गांव में दहशत

Suspicious youths shot dead a youth in Bulandshahr, panic in the village - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हत्या की घटना से इलाके में दहशत है। थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव दौलताबाद में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दौलताबाद गांव में अपने दोस्त जितेंद्र के साथ घर लौट रहे संजय ने रास्ते में घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को टोका था। उसी बात पर विवाद हुआ और फिर एक युवक ने पिस्टल निकालकर संजय पर फायर कर दिया। इस हमले में संजय की मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय गांव में अपनी मां के साथ रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं। इस घटना से गांव के लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और कारतूस का खोखा बरामद किया। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध युवकों ने संजय के सिर में गोली मारी थी। उनके परिजन और स्थानीय लोग संजय को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने इस घटना में किसी पुरानी दुश्मनी से साफ इनकार किया है।
उन्होंने बताया कि संजय के साथ जा रहे जितेंद्र से कई जानकारियां मिली हैं, लेकिन यहां कई चीजों में विरोधाभास दिशा है, जिससे संदेश पैदा होता है। एसएसपी ने कहा कि मामले में अभी कुछ चीजों को लेकर पूछताछ की जाएगी। कुछ टीमों को मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि इस घटना में आसपास के ही लोग शामिल हो सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suspicious youths shot dead a youth in Bulandshahr, panic in the village
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bulandshahr, village, uttar pradesh, crime news in hindi, crime news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved