• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुलंदशहर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी सुपारी किलर गिरफ्तार

Bulandshahr: Contract killer with a bounty of 15 thousand arrested in encounter with police - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी सुपारी किलर साजिद उर्फ साहिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के हाइवे के पास कावरा रोड पर हुई। दिल्ली निवासी साजिद ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस कार्रवाई में साजिद के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। जांच में पता चला कि साजिद ने वर्ष 2024 में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के निवासी यामीन की अपने साथियों के साथ मिलकर सुपारी लेकर हत्या की थी। साजिद का आपराधिक इतिहास लंबा है।
सिकंदराबाद की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि 24 मार्च को देर रात सिकंदराबाद थाना पुलिस नॉर्मल स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया। वे रुके नहीं और भागने के प्रयास के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी साजिद उर्फ साहिल के रूप में हुई है। अगस्त 2024 में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के निवासी यामीन की हत्या में वह वांछित है। इसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bulandshahr: Contract killer with a bounty of 15 thousand arrested in encounter with police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encounter, bulandshahr, contract killer, crime news in hindi, crime news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved