• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोलेरों की भिड़ंत में 5 मरे, 11 घायल

tractor trolley collision 5 dead and 11 injured in badaun - Budaun News in Hindi

बदायूं | उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सहसवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो जीप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य ग्यारह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने शनिवार को बताया कि जफरीन थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का निवासी नानक सिंह अपने परिवार के साथ बोलेरो जीप से सिरासौल गांव से नामकरण संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी बिसौली-सहसवाना मार्ग में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीप सामने से भिड़ गई।

इस हादसे में जीप चालक राम सिंह (38), रूपवती (45), उषा (20), तनुश्री (4) और चुन्नू (6) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ग्यारह लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया, "तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। बाकी आठ लोगों का उपचार जिले के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-tractor trolley collision 5 dead and 11 injured in badaun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tractor trolley collision, badaun road accident, बदायूं न्यूज, सहसवाना थाना, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved