भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे संवाद, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर होगा जोर
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बदायूं। वक्फ बोर्ड बिल संशोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर उन्हें संशोधन के महत्व के बारे में जानकारी देंगे।
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि वक्फ बोर्ड अधिनियम में किए गए संशोधन ऐतिहासिक हैं और इनका उद्देश्य किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज को समझाएंगे कि यह संशोधन किस तरह से उनके अधिकारों की रक्षा करेगा और समाज में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि इस संशोधन का सीधा लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो अब तक वंचित रहीं हैं—जैसे विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं और अनाथ महिलाएं। पहले उन्हें वक्फ संपत्तियों से मिलने वाले लाभ में हिस्सेदारी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब उन्हें भी उनका हक मिलेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बिल से किसी की निजी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि, जिन लोगों को वक्फ संपत्तियों या वक्फ अधिनियम के बारे में जानकारी नहीं थी, उन्हें अब जागरूक किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस मुद्दे पर संवाद करेंगे और लोगों को यह बताएंगे कि यह संशोधन किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी वर्गों के हित में है। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक ठोस पहल है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रचार नहीं बल्कि संवाद और विश्वास निर्माण का माध्यम है, ताकि समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सके और सभी वर्ग इस संशोधन के सकारात्मक पक्ष को समझ सकें।
जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा : नीति आयोग की बैठक में बोले मोदी
अमित शाह पर 2018 में की गई टिप्पणी से जुड़े केस में चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
वीरता का प्रमाणपत्र सांसद के पास : पहलगाम हमले पर जांगड़ा का बयान-अगर महिलाएं वीरांगना होतीं, तो 26 लोग न मरते
Daily Horoscope