• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर में महिला का सिरकटा शव नहर में मिला

Woman decapitated body found in canal in Bijnor - Bijnor News in Hindi

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार को नांगल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला का सिर कटा शव नहर में मिला है, माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 के असपास थी। बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर बीतरा के पास नहर में पाया गया। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि महिला की हत्या उसके किसी परिचित व्‍यक्ति ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा कि हमने लापता लोगों के साथ महिला का फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman decapitated body found in canal in Bijnor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, decapitated body, bijnor, crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved