• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर में आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला

Terror of stray dogs in Bijnor, 8 year old girl torn to death - Bijnor News in Hindi

बिजनौर,। उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। कुत्ते सड़क चलते मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। कई मामलों में तो कुत्ते पीड़ित का इतना बुरा हाल कर देते हैं कि उन्हें स्वस्थ होने में कई महीने लग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिजनौर से सामने आया है। यहां आवारा कुत्तों के हमले में आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दस और नौ साल की दो बच्चियां घायल हो गईं।घटना मंडावर थाना क्षेत्र के नंगला माहेश्‍वरी गांव की है। इस घटना के बारे में पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह ने कहा, तीन बच्चियां अपने घर से जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं, तभी नौ साल की एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगे।अधिकारी ने कहा कि दूसरी नाबालिग लड़कियों, जिन्होंने एक बच्ची को बचाने की कोशिश की, उन पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया, लेकिन वे भागने में सफल रहीं। पुलिस ने कहा कि जब तक स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों को भगाया, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया।सीओ ने कहा, "हालांकि परिवार ने अभी आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन दूसरी घायल लड़कियों का इलाज चल रहा है।"--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terror of stray dogs in Bijnor, 8 year old girl torn to death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijnor, news, up news, up crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved