बिजनौर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा व भाजपा पर निशाना साधा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिश्रा के मुताबिक सपा की सरकार के दौरान प्रदेश में 134 दंगे हुए। सपा और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पूर्व सीएम मायावती की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
शुक्रवार को नहटौर में बसपा की जनसभा का शुभारंभ बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने डॉ. अंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशीराम की तत्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए किया।
उन्होंने कहा कि, "सपा और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकारें बनी हैं। जनता ने दोनों सरकारों को देख लिया। दोनों सरकारों के काम करने के तरीके एक जैसे ही हैं। सपा सरकार में पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, फिरौती, डकैती का माहौल था। सपा की सरकार ने सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाया है, जोकि 134 दंगों का है। अब भाजपा सरकार में विकास की बात करें तो सिर्फ कागजों पर हो रहा है। वास्तविक में भाजपा सरकार का विकास हवा हवाई है।" (आईएएनएस)
राष्ट्रपति द्रौपदी और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' समाधि पर की पुष्पांजलि, पूर्व पीएम को किया नमन
कांग्रेस ने 28 अगस्त की रैली से पहले बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई
Daily Horoscope