• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए बाइक सवार 2 युवकों की मौत

In Bijnor, two bike riders died after being hit by a speeding vehicle - Bijnor News in Hindi

बिजनौर,। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर - मुरादाबाद रोड पर गांव गुहावर के पास हुआ।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब 5 बजे नूरपुर थाना अंतर्गत गुहावर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी शानू और आबिक बाइक पर सवार होकर गांव सेला से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहें थे। इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शानू और आबिक के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नूरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) संजय कुमार तोमर ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है।मृतक शानू के पिता शराफत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नूरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लेंगे कैमरों और स्थानीय लोगों के माध्यम से फरार हुए अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Bijnor, two bike riders died after being hit by a speeding vehicle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijnor news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved