• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर में पेड़ से लटका मिला मुख्य आरक्षी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Dead body of chief constable found hanging from a tree in Bijnor, police engaged in investigation - Bijnor News in Hindi

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हेड कांस्टेबल का शव रस्सी से पेड़ से लटका मिला और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शेरकोट थाना पुलिस को पीड़ित की पत्नी प्रीति ने बुधवार देर रात करीब 2 बजे सूचना दी कि उनके पति ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटे। सूचना पर तत्काल पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर कांस्टेबल की तलाश शुरू की। कांस्टेबल की फोन लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटकता शव बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) धर्म सिंह मार्शल ने कहा, मृतक राहुल खोकर (37) शेरकोट थाने में मुख्य आरक्षी सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार को ड्यूटी के बाद वह सरकारी निवास नहीं पहुंचे। उसके परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बाद में तलाश की गई। गुरुवार को उसका शव पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा हुआ मिला।
एएसपी ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या का लग रहा है। परिवार वालों और थाना स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dead body of chief constable found hanging from a tree in Bijnor, police engaged in investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dead body, of chief constable, found hanging, from a tree, in bijnor, police engaged, in investigation, bijnor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved