• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत गौकशी की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Attempt of cow slaughter under Operation Langda failed, one miscreant injured in encounter, another absconding - Bijnor News in Hindi

बिजनौर। बिजनौर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत पुलिस ने गौकशी की सूचना पर कार्रवाई की। थाना नूरपुर के दरियापुर इलाके में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने गोवध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और एक पशु को सकुशल बरामद किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। मामला दरियापुर इलाके का है, जहां इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attempt of cow slaughter under Operation Langda failed, one miscreant injured in encounter, another absconding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijnor, operation langda, police, firing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved