लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के गिरने से चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई लोगों के दबने की भी आशंका जताई गई है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक, फ्लाईओवर के मलबे में दबने से चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि दो के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे की है।
तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप से 1200 से अधिक लोगों की मौत..खबर सहित तस्वीरें
पीएम मोदी ने तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेडकी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित की..देखे तस्वीरे
सरकार नहीं चाहती संसद में अडाणी पर चर्चा हो : राहुल गांधी
Daily Horoscope