• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बस्ती में आंधी-बारिश का कहर, नीम का पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत

Storm and Rain Wreak Havoc in Basti; Man Dies After Neem Tree Falls - Basti News in Hindi

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तेज आंधी और बारिश का कहर लगातार जारी है। देर रात नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत गांव में आंधी-तूफान के बीच एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में खराब मौसम के कारण यह दूसरी मौत बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बारीजोत गांव निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ मजनू रात में टीन शेड के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और हवा के कारण पास का नीम का विशाल पेड़ अचानक टीन शेड पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पेड़, ईंट और टीन के भारी मलबे के नीचे सुरेंद्र कुमार दब गए थे। ग्रामीणों ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाने का प्रयास किया। काफी देर बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पिछले कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिरने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस हादसे के बाद गांव के लोगों में डर और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Storm and Rain Wreak Havoc in Basti; Man Dies After Neem Tree Falls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: basti, rain, storm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, basti news, basti news in hindi, real time basti city news, real time news, basti news khas khabar, basti news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved