बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को वोटबैंक समझ रखा था, हमने जनता को जनार्दन बनाया। सपा, बसपा, कांग्रेस की नीयत में खोट थी। योगी ने यह बात गुरुवार को मुंडेरवा में 5000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करने के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्ष पहले मुंडेरवा चीनी मिल बंद हुई थी। इसके बाद तो यहां पर किसानों को आंदोलन करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तीन किसानों ने किसानों के हितों के लिए बलि दी। योगी ने कहा कि सपा और बसपा को कभी इस बात की फुर्सत नहीं थी कि किसानों की बात सुन सकें। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश की मिलों को बंद किया। अकेले पूर्वांचल की बारह चीनी मिलें बंद हुई थीं। उन दलों ने जनता को वोटबैंक माना। जाति के नाम पर समाज को तोड़ा। भाजपा जनता को जनार्दन मानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल अब प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी।
अमित शाह ने 'विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025' के 613 पदक विजेताओं को किया सम्मानित
टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करना भारत की कूटनीतिक सफलता: सुधांशु त्रिवेदी
इससे बुरी प्रतिशोध की राजनीति कभी नहीं देखी गई थी: सुप्रिया श्रीनेत
Daily Horoscope