• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतीक और मुख्तार के बाद भाजपा अब आजम खान को मारना चाहती है : लव कुश पटेल

After Atiq and Mukhtar BJP now wants to kill Azam Khan: Luv Kush Patel - Basti News in Hindi

बस्ती । उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार लव कुश पटेल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के बाद भाजपा अब आजम खान को मारना चाहती है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और सपा को मुसलमानों का हत्यारा बताया। समाजवादी पार्टी को भाजपा की टीम बी बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा एक साथ मिलकर मुस्लिम समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को टारगेट करके जांच के नाम पर उनकी हत्या कर दी जा रही है। मुख्तार और अतीक के बाद सपा-भाजपा अब आजम खान की भी हत्या करा देगी। अल्पसंख्यक समाज बसपा के साथ ही सुरक्षित रहेगा। मुसलमानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं और सोच-समझकर मतदान करें। भाजपा को सत्ता से हमें उखाड़ फेंकना है, इसलिए यह जरूरी है कि सभी मुस्लिम एकजुट हो जाएं। जब-जब चुनाव आता है तब-तब हमारे मुसलमान भाई की हत्या करवा दी जाती है, मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण किया जाता है और इसका लाभ भाजपा को होता है।
उन्होंने कहा कि मुसलमान अपने वोट की कीमत समझें। बसपा का सिर्फ एक ही मुद्दा है और वह है मुसलमानों को बचाना। इस बार भाजपा को 400 पार नहीं होने देना है।
बसपा ने बस्ती लोकसभा सीट से दयाशंकर मिश्र का टिकट काटकर पूर्व सदर विधायक जितेन्द्र उर्फ नंदू चौधरी के पुत्र लव कुश पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Atiq and Mukhtar BJP now wants to kill Azam Khan: Luv Kush Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after atiq, mukhtar, bjp, now wants kill, azam khan, luv kush patel, up politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, basti news, basti news in hindi, real time basti city news, real time news, basti news khas khabar, basti news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved