• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक ही सांप ने एक महीने में 8 बार काटा, हैरानी की बात यह है कि...

UP boy claims same snake bit him 8 times in one month - Basti News in Hindi

बस्ती (उप्र)। उप्र के बस्ती जिले के एक गांव में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां के एक किशोर लड़के ने दावा किया है कि उसे एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा है। हैरानी की बात यह है कि लड़का अब तक जीवित है। रामपुर गांव का यशराज मिश्र इस दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हुआ है। सांप द्वारा उस पर अंतिम हमला लगभग एक सप्ताह पहले 25 अगस्त को किया गया था। अब परिजनों ने गांव में सपेरों से मदद मांगी है।

लड़के के पिता चंद्रमौली मिश्रा ने कहा, "जब मेरे बेटे को तीसरी बार सांप ने काटा, तब मैंने उसे अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के पास बहादुरपुर गांव में भेज दिया। कुछ दिनों बाद मेरे बेटे ने घर के पास फिर से उसी सांप को देखा और उसने उसे फिर से काट लिया। यशराज को अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर उसका इलाज हुआ।"

परिवार ने कहा है कि वे 17-वर्षीय लड़के को इलाज के लिए गांव के डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। साथ ही सांपों को दूर रखने के लिए वैकल्पिक तरीके भी अपना रहे हैं।

पिता ने आगे कहा, "हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सांप यशराज को ही क्यों निशाना बना रहा है। लड़का अब मानसिक रूप से परेशान है और सांप के कारण पूरे समय खौंफ में रहता है। हमने कई बार 'पूजा' की है और सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया है, लेकिन सब व्यर्थ साबित हुआ।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP boy claims same snake bit him 8 times in one month
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: snake bit him 8 times in one month, up boy, snakebit8 times one month, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, basti news, basti news in hindi, real time basti city news, real time news, basti news khas khabar, basti news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved