• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बरेली में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

Police Encounter in Bareilly: Two Notorious Criminals Arrested After Being Injured - Bareilly News in Hindi

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। भमोरा थाना के सीओ नितिन कुमार ने बताया कि हाल ही में इलाके में बाइक चोरी और अन्य घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसमें सर्विलांस और पूर्व अपराधियों को ट्रेस करने के लिए टीम बनाई गई थी। लगातार इलाके में निगरानी और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि रामपुरा अंडरपास के पास दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। पुलिस ने एहतियात बढ़ाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। जांच में बदमाशों की पहचान जफरुद्दीन (थाना भोजीपुरा) और सुदामा (थाना जतनगर) के रूप में हुई। उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल, चार लूटे गए मोबाइल फोन और दो नाजायज तमंचे जिंदा कारतूस के साथ बरामद हुए। दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पहले भी यह गाजियाबाद और सीतापुर में संगीन धाराओं में जेल जा चुके हैं और एनडीपीएस सहित अन्य मामलों में नामजद हैं। पूछताछ में इनके एक साथी आसिफ का नाम भी सामने आया है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सीओ ने कहा कि इनकी पुरानी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ और बरामदगी से इलाके में अपराधियों में डर पैदा होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police Encounter in Bareilly: Two Notorious Criminals Arrested After Being Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police encounter in bareilly, police encounter, bareilly, encounter, criminal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bareilly news, bareilly news in hindi, real time bareilly city news, real time news, bareilly news khas khabar, bareilly news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved