एक अन्य वीडियो में उसने अपने पिता, भाई और उनके साथियों से जान को
खतरा बताते हुए बरेली के SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके अलावा
साक्षी ने बरेली के विधायक और सांसदों से अपने पिता की सहायता नहीं करने के
लिए कहा है। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता उसकी हत्या करना चाहते हैं।
इस
मुद्दे पर DIG आर.के पांडे ने बताया कि मुझे वीडियो के बारे में जानकारी
मिली है और मैंने एसएसपी को उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए निर्देश
दे दिए हैं। DIG ने बताया कि पुलिस को ये नहीं पता कि उन्हें कहां सुरक्षा
मुहैया करवानी है क्योंकि उन्होंने हमें अपनी लोकेशन के बारे में कोई
जानकारी नहीं बताई है।
वीडियो में साक्षी मिश्रा ने अपने पिता से
कहा है कि वह उन्हें अपना जीवन जीने दें। महिला ने चेतावनी दी कि अगर उसके
या उसके पति के साथ कुछ भी होता है, तो उसके लिए राजेश मिश्रा जिम्मेदार
होंगे। साक्षी ने बताया कि वह भागते-भागते थक गई हैं । उसके पिता के गुंडे
उनके पीछे पड़े हुए हैं।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope