बरेली। शहर में सड़कों पर लोगों के लिए आफत बन रहे पशु अब नजर नहीं आएंगे। लोगों की परेशानी का समाधान होने वाला है। इसके लिए कमिश्नर के सुझाव पर नगर निगम पशुओं को पकड़ने का काम प्राइवेट एजेंसी को देगा। निगम आवारा पशुओं को पकड़कर नीलाम कराएगा और मालिक को लौटाने के बदले जुर्माना वसूल करेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शहर में चल रही डेयरियों के संचालक अक्सर पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। इससे पशु सड़क पर आकर यातायात बाधित करते हैं। कई बार पशुओं के कारण होने वाले हादसों में लोग चोटिल हो जाते हैं। इस कारण नगर निगम ने कुछ दिनों से पशुओं को पकड़ना शुरू किया है। पशु पकड़कर गोशाला में छोड़े जा रहे हैं। वहां से उन्हें डेयरी संचालक वापस ले जा रहे हैं। गोशाला में भी जगह कम होने के चलते पशुओं को छोड़ दिया जाता था।
यह होगा जुर्माना
एक पशु पर 500 रुपए से एक हजार रुपए तक जुर्माना देना होगा। यदि पशु लेने कोई नहीं आता है तो उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। प्राइवेट एजेंसी को काम देने के बाद इस पर कार्रवाई शुरू होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope