• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

Not PDA, but NDA is working for the interests of every caste and section: Sanjay Nishad - Barabanki News in Hindi

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच नीले रंग और सामाजिक समीकरणों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद का बयान सामने आया है। सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगाए गए आरोपों के सवाल पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि एनडीए पीडीए के लिए लड़ रहा है। उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर जाति, हर धर्म और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अलग-अलग जातियों के बीच विवाद और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। जाति के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
अखिलेश यादव की ओर से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाए जाने पर संजय निषाद ने कहा कि उनकी सरकार जनता के साथ खड़ी है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है।
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह दुनिया की भलाई के बारे में सोचते हैं।
गोंडा हत्याकांड के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि आरोपी होने और दोषी होने में अंतर होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि असली गुनहगार वे लोग हैं जो इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
संजय निषाद ने कहा कि मेरा स्पष्ट और अडिग विश्वास है कि जनहित पहले है, पार्टी और सत्ता बाद में। भारतीय जनता पार्टी हो या कोई अन्य राजनीतिक दल, हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता आम जनता और शोषित-वंचित वर्ग का हित, सम्मान और उनके कानूनी अधिकार हैं। न्याय के प्रश्न पर हम सदैव अपनी पूरी सांगठनिक ताकत के साथ खड़े रहेंगे।
सच्चा और समर्पित नेतृत्व ही न्याय दिलाएगा। कुछ तत्व जो पांच साल तक पीड़ितों की सुध नहीं लेते, चुनावी मौसम आते ही सक्रिय होते हैं और फिर मैदान से गायब हो जाते हैं। अब प्रबुद्ध जनता उनके इस दिखावे और हमारे वास्तविक समर्पण का फर्क अच्छी तरह समझ चुकी है। संकट की घड़ी में जो हर पल धरातल पर डटा रहा, वही सच्चा नेतृत्व है। वक्त ने सबका वास्तविक रूप सामने ला दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not PDA, but NDA is working for the interests of every caste and section: Sanjay Nishad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: not pda, nda is working, caste and section, sanjay nishad, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barabanki news, barabanki news in hindi, real time barabanki city news, real time news, barabanki news khas khabar, barabanki news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved