• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाराबंकी: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

Barabanki: Massive explosion at illegal firecracker factory; 2 killed, 3 injured - Barabanki News in Hindi

बाराबंकी । यूपी के बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे गांव की जमीन हिल उठी और दूर-दराज के इलाकों तक उसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुए इस विस्फोट से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। धमाके के बाद फैक्ट्री के मलबे से रुक-रुक कर कई घंटों तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीने से यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस फैक्ट्री में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे। इस धमाके में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके शरीर के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गए। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना पाकर टिकैतनगर थाने की पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। एतिहात के तौर पर प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करा दिया और घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू की गई। वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अवैध तरीके से बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Barabanki: Massive explosion at illegal firecracker factory; 2 killed, 3 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barabanki, explosion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barabanki news, barabanki news in hindi, real time barabanki city news, real time news, barabanki news khas khabar, barabanki news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved