आर.जयन/अजय सिंह चैहान,बांदा। इसे महिला सशक्तीकरण की संज्ञा दी जाए या फिर शिक्षा हासिल करने की ललक। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के काली टोला गांव में बुधवार को सात फेरे लेने के बाद एक दुल्हन विदाई से इंकार कर दिया, जिससे घराती और बारातियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद जब दोनों पक्षों को न विदाई की वजह का पता चला तो खुशी से झूम उठे। दुल्हन ने बोर्ड परीक्षा देने से पूर्व विदाई से इंकार कर दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हुआ यह था कि बबेरू थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव की युवती अर्चना यादव की शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को विदाई की तैयारी हो चुकी थी, अचानक दुल्हन ने अपनी ससुराल जाने से इंकार कर दिया।दुल्हन के इंकार करने से घराती और बाराती पक्ष में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की दूसरी पाली में बोर्ड परीक्षा है, वह परीक्षा देने के बाद ही ससुराल जाने को राजी है।तब दोनों पक्षों के लोग खुशी से झूम उठे और दुल्हन विदाई वाली सजी-धजी कार में दूल्हे राजा अनूप (फतेहपुर) और भाई रजनीश व कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ परीक्षा केन्द्र ज्वाला प्रसाद शर्मा इंटर काॅलेज बबेरू पहुंच गई।
परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ‘उन्हें जैसे ही परीक्षा केन्द्र में ‘दुल्हन’ के आने की सूचना मिली, वह समूचे स्टाॅफ के साथ काॅलेज के मुख्य द्वार पर पहुंचकर दुल्हन का स्वागत किया और उसे परीक्षा केन्द्र तक ससम्मान पहुंचाने का काम किया।’
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope