• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भाजपा नेता ने बांदा की एसपी पर की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की दबंगई इस बार गुरुवार को बांदा में देखी गई। मिर्जापुर के लिए स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर स्थानीय भाजपा नेता को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सत्ता की हनक काम आई। ढाई सौ से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकर्ता जुट गए और आरोपी को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा ले गए। भारतीय जनता पार्टी के महुआ मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने तेज तर्रार महिला पुलिस अधीक्षक शालिनी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। बांदा में तेरह माह का कार्यकाल गुजार कर मिर्जापुर के लिए स्थानांतरित एसपी ने त्रिपाठी के खिलाफ आईटी एक्ट में अपराध दर्ज करवाया था। मामला एसपी से जुड़ा हो तो त्वरित कार्रवाई लाजिमी है। पुलिस ने रात में ही भाजपा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन गुरुवार सुबह त्रिपाठी को जेल भेजने की तैयारी के तहत पुलिस उसे चिकित्सीय जांच के लिए जिला चिकित्सालय ले गई, जहां जिलास्तरीय कई पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल को घेर लिया। बाद में नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राघवेंद्र सिंह आरोपी को अपनी सरकारी जीप में कोतवाली सदर बांदा ले गए। भीड़ ने सीओ को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा, उसी दौरान वे आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए। करीब चार घंटे की भाजपाई जहमत झेल चुके सीओ राघवेंद्र सिंह ने शाम को बताया कि आरोपी बृजेश त्रिपाठी पर दर्ज सभी धाराएं जमानती हैं, इसलिए निजी मुचलका भरवा कर कोतवाली से छोड़ा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।' जबकि भाजपा बांदा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और महामंत्री प्रेम नारायण द्विवेदी ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि 'पुलिस त्रिपाठी को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई थी, वहां बेरहमी से पिटाई की है। इस संबंध में त्रिपाठी ने सदर कोतवाली में बांदा में एसपी शालिनी को नामजद करते हुए अपहरण और हत्या की साजिश रचने की एक तहरीर भी दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-banda news : comment of BJP leader against SP of Banda, Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banda news, comment of bjp leader, banda sp, banda police, banda bjp, uttar pradesh police, banda hindi news, banda latest news, uttar pradesh hindi news, uttar pradesh government, बांदा समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार, उत्तर प्रदेश सरकार, बांदा एसपी, बांदा पुलिस, बांदा भाजपा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved