• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संगीत के क्षेत्र में भी अर्चना ने खासा मुकाम हासिल किया

Archana also achieved a lot in the field of music - Banda News in Hindi

आर जयन , बांदा। वीरांगनाओं की धरती बुंदेलखंड़ भले ही दैवीय आपदाओं से जूझ रही हो, पर यहां विधाओं की कमी नहीं है। जिले के अतर्रा कस्बे में रहने वाली अर्चना कोटार्य इसकी बानगी हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के अलावा इन्होंने संगीत की दुनिया में भी खासा मुकाम हासिल किया है। मध्यम वर्गीय परिवार में पली अर्चना कोटार्य स्नातक की पढ़ाई के साथ संगीत को अंगीकार किया और गायन प्रभाकर और कत्थक प्रभाकर की डिग्री हासिल करने के बाद संगीत के कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों को साझा किया है। बकौल अर्चना, ‘उन्होंने राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट में प्रस्तुति देने अलावा अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘संसार भारती, नाटक अकादमी लखनऊ के मंच में शास्त्रीय संगीत का गयान किया है। अभी हाल ही में ‘यूपी दूरदर्शन’ में लोकगीत का गाने का मौका मिला है।’ संगीत के क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय वह अपने मामा संगीतज्ञ स्व0 बाबूलाल वर्मा और अपने माता-पिता को देती हैं। वह कहती है कि ‘बचपन से ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में कदम रखने के लिए उनके मामा ने प्रोत्साहित किया, मामा ही उनके संगीत गुरु हैं।’ इनके पिता अतर्रा तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत है और मां धर्मवती साधरण ग्रहणी है।

अर्चना बताती है कि ‘वह ज्यादातर भजन और लोक गीत गाना पसंद करती हैं, इसके पूर्व शास्त्रीय संगीत में भी काफी रुचि रही है।’ यहां यह बता दें कि अर्चना कोटार्य सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, इन्होंने ‘कबीर स्वयंसेवक संघ’ (केएसएस) नामक गैर पंजीकृत संगठन का गठन कर सामाजिक बुराइयां खत्म करने का भी बीड़ा उठाया है। उनका यह संगठन जनपद में काफी सुर्खियां बटोर चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Archana also achieved a lot in the field of music
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: archana, also achieved, a lot, in the field of music, banda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved