हमीरपुर| उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार को कंस वध मेला जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में आरोपी बनाए गए 300 लोगों में से 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने शनिवार को बताया, "कंस वध मेला जुलूस निकालने को लेकर मंगलवार को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में चार नामजद और 300 अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब तक इनमें से कुल 23 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि कस्बे में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
हमीरपुर सदर से भाजपा के विधायक अशोक सिंह चंदेल ने बताया, "आज दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए उनके द्वारा वार्ता की जा रही है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद तिथि निश्चित कर कंस वध जुलूस सौहाद्र्र के साथ निकाला जाएगा।"
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope