• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम - माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर लगाया शंकराचार्य की बात नहीं मानने का आरोप

Ram Temple Flag Hoisting Ceremony - Mata Prasad Pandey Accuses Government of Disobeying Shankaracharya - Ballia News in Hindi

बलिया, । उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी कर रही है। इस बीच शनिवार को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर शंकराचार्य की बातों को नहीं मानने का आरोप लगाया। सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री अयोध्या में ध्वजारोहण करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भगवान राम की मूर्ति स्थापना की थी। हमारे यहां शंकराचार्य सनातन धर्म में बहुत ऊंचे धार्मिक पद पर माने जाते हैं। उनकी कही बातों को माना जाता रहा है, जिन्होंने पहले कहा था कि जब तक ध्वजारोहण न हो, तब तक मंदिर में मूर्ति स्थापना नहीं की जा सकती। लेकिन सरकार नहीं मानी।" अवधेश प्रसाद ने सरकार पर शंकराचार्य की बातों को नहीं मानने का खामियाजा भुगतने का दावा किया। उन्होंने कहा, "सभी ने देखा कि उन्होंने मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापना की, तो उसका परिणाम यह हुआ कि वे अयोध्या से ही चुनाव हार गए। सामान्य सीट से हमारे अनुसूचित जाति के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद की जीत हुई। अब इस बार भी आने वाला समय बताएगा कि अयोध्या की सीट से किसके जीतने की संभावना है।"
उन्होंने ध्वजारोहण करने को लेकर कहा, "जब मंदिर बन गया तो अब ध्वजारोहण हो रहा है। ध्वजारोहण मुख्यमंत्री करें या फिर कोई और करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले बयान पर वाराणसी कोर्ट ने कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा, "कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस दिया है, जिसपर वे अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे। इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता।"
बता दें कि 25 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होने वाला है। भाजपा सरकार इसे भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। इस कार्यक्रम में देश के दिग्गज नेताओं के साथ अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Temple Flag Hoisting Ceremony - Mata Prasad Pandey Accuses Government of Disobeying Shankaracharya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram temple flag hoisting ceremony, mata prasad pandey \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ballia news, ballia news in hindi, real time ballia city news, real time news, ballia news khas khabar, ballia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved