• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बलिया : घर के बाहर मिला पति-पत्नी का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Ballia: Husband and wife bodies found outside the house, sensation due to suspicion of murder - Ballia News in Hindi

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में एक घर के बाहर सड़क किनारे पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब डायल 112 को सूचना मिली कि सड़क किनारे श्यामलाल चौरसिया (62 वर्ष) और उनकी पत्नी के शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112, खेजुरी थाना प्रभारी, और सिकंदरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी ओमवीर सिंह ने कहा : "दोनों शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। गांव वालों से पूछताछ में अभी तक किसी प्रकार की दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं मिली है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम, और अन्य टीमें जांच में जुटी हुई हैं।"
गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ballia: Husband and wife bodies found outside the house, sensation due to suspicion of murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ballia, husband, wife, bodies, found, sensation, suspicion, murder, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ballia news, ballia news in hindi, real time ballia city news, real time news, ballia news khas khabar, ballia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved