लखनऊ/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामसुंदर चौधरी की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने कहा, भजपा नेता बहराइच-बलरामपुर मार्ग से कहीं जा रहे थे तभी, अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनकी दाहिने बाजू को छूती हुई निकली है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि अभी वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावारों को पकडऩे का प्रायास किया जा रहा है। गौरतलब है कि रामसुंदर चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए श्रवास्ती व बलरापुर के लोकसभा प्रभारी भी बनाए गए हैं। वह दो बार बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
-आईएएनएस
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope