बहराइच। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से मुस्लिम जनसंख्या का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बहराइच जिले में कैर गांव से 200 लोगों को पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने पीएसी के साथ मिलकर गांव से लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन लोगों को 20 अक्टूबर को हुए लड़ाई झगड़े के मामले में हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बहराइच के कैर गांव में पुलिस अरेस्ट के डर से सैकड़ों की संख्या में एक खास समुदाय के युवाओं ने गांव छोड़ दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गांववालों का आरोप है कि पुलिस ने एक समुदाय के लोगों को ही गिरफ्तार किया। गांववालों ने 20 अक्टूबर की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि, देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में लड़ाई झगड़ा हुआ था, पर पुलिस ने केवल एक ही समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया। हम इस केस में बुरी तरह फंस गए हैं। पुलिस वालों की इस कार्रवाई के बाद गांववालों में आतंक का माहौल है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope