बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक आदमी ने
प्रेमिका द्वारा उसे कहीं और शादी से मना करने पर उसे जिंदा जलाकर मारने का
प्रयास किया। पीड़ित सरकारी अस्पताल में मौत से जूझ रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जरवल रोड थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी महिला का गांव के ही मुन्ना
नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा है और चार बच्चों
की मां है। बताया गया है कि महिला के पति ने इस प्रेम प्रसंग के कारण जहर
खाकर आत्महत्या कर ली थी।
महिला को पता चला कि मुन्ना अगले महीने
शादी करने जा रहा है। ये बात उसे नागवार गुजरी। बीती रात जब मुन्ना उसके घर
आया तो महिला ने उसे शादी करने से रोकना चाहा। इसी बात पर विवाद होने लगा।
तभी मुन्ना ने महिला पर मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की।
महिला
जब वह बुरी तरह जलने लगी तो मुन्ना ने आग बुझाई और वहां से फरार हो गया।
बाद में झुलसी महिला को लोगों ने किसी तरह स्थानीय अस्पताल में भर्ती
कराया। जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक
प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। उन्होंने
बताया कि महिला के बयान के आधार पर मुन्ना के खिलाफ जानलेवा हमले का केस
दर्ज कर लिया गया है।
आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope