बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में असलहे से लैस
बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने बुधवार की देर रात शहर के अति सुरक्षित
माने जाने वाले व्यस्ततम छावनी चौराहे पर खड़े युवक को गोली मार दी थी,
जिसमें पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार
हैं। पुलिस फरार आरोपी के तलाश में जुटी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक, दरगाह थाने की छोटी तकिया निवासी 27 वर्षीय गुड्डू उर्फ
जाकिर खान बुधवार की देर रात कोई सामान लेने छावनी चौराहे आया हुआ था। इसी
दौरान बाइक सवार तीन भाई पीछे से पहुंचे और जाकिर को गोली मार दी। गोली
चलते ही भगदड़ मच गई, जिसके चलते तीनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की
पहचान नुरूद्दीनचक निवासी मो. अहमद, गनन, हलीम के रूप में की है।
गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहा चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंच परिजनों से जानकारी ली।
उन्होंने
बताया, "हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा
दर्ज कर एक आरोपी हलीम को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही दो अन्य आरोपियों
को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
आईएएनएस
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope