• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबा सिद्दीकी हत्याकांडः यूपी के बहराइच से दो युवकों का सामने आया नाम, एक माह पहले पुणे गए थे युवक

Baba Siddiqui murder case: Names of two youths from Bahraich, UP surfaced, the youths had gone to Pune a month ago - Bahraich News in Hindi

बहराइच। मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवकों के नाम सामने आए हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों युवकों के घर पुलिस पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिले के युवाओं के नाम आने पूरे जिले में चर्चा हो रही है। मुंबई में NCP नेता और बॉलीवुड के बेहद करीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या लारेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। साथ ही उसके शूटरों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उनमें बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव निवासी दो युवकों के आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव निवासी एक अपराधी धर्मराज कश्यप पुत्र राधेश्याम और दूसरा शिवा गौतम उर्फ बाल किशुन के रूप में हुई है। वहीं हत्याकांड के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों के घर पुलिस टीम पहुंच गई है।
माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव के लोगों के मुताबिक दोनों युवक पुणे में रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाते थे। सभी एक माह पूर्व ही पुणे गए थे। कैसरगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार धर्मराज और शिव कुमार के विरुद्ध कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। न ही उन दोनों के विरुद्ध कोई केस दर्ज है। दोनों सामान्य परिवार के युवा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baba Siddiqui murder case: Names of two youths from Bahraich, UP surfaced, the youths had gone to Pune a month ago
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bahraich, kaiserganj, ncp leader baba siddiqui, murder investigation, mumbai police, parental custody, police questioning, \r\n, crime news in hindi, crime news, bahraich news, bahraich news in hindi, real time bahraich city news, real time news, bahraich news khas khabar, bahraich news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved