• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शादी के लिए विदेशी युवती ने पीएम और सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार, पढ़ें पूरा मामला

बागपत। एक विदेशी युवती और उसके बागपत निवासी प्रेमी शादी कराने के लिए पिछले एक महीने से अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। विदेशी युवती वेरोनिका खलेबोवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी से इंसाफ दिलाने की लगाई गुहार लगाई है। वेरोनिका ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पूरा मामला बताया है। यह प्रेम कहानी बागपत के युवक अक्षत त्यागी और यूक्रेन की वेरोनिका की है। अक्षत रूसी भाषा सीखने रूस गया था। वहीं उसकी मुलाकात टूरिस्ट स्टूडेंट वेरोनिका से हुई। वेरोनिका और अक्षत की मुलाकात प्यार में बदल गई। प्यार इतना गहरा कि दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई और हिंदुस्तान आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की ठान ली।
दोनों विमान से हिंदुस्तान पहुंचे, वहां से बागपत आए। वेरोनिका ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बागपत एडीएम कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी। लेकिन बागपत के अधिकारी उन्हें पिछले एक महीने से चक्कर कटवा रहे हैं। अब तो वेरोनिका के वीजा की डेट भी एक्सपायर होने वाली है। डीएम और प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं हैं। वेरोनिका का वीजा 13 अगस्त को एक्सपायर हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women of Ukraine invites justice for PM Modi and CM Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, cm yogi, up news, up hindi news, up crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved