• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा ने अपने कार्यकाल में युवाओं और किसानों से ज्यादा आतंकवादियों की चिंता की: नंद किशोर गुर्जर

SP cared more about terrorists than youth and farmers during its tenure: Nand Kishore Gurjar - Baghpat News in Hindi

बागपत । भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा विधायक ने दावा किया कि अखिलेश यादव सरकार के पहले मंत्रिमंडल में आतंकवादियों को रिहा करने का प्रस्ताव रखा गया था। नंद किशोर गुर्जर ने आईएएनएस से कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और मजदूरों के हित में बड़े फैसले लिए जाने चाहिए थे, लेकिन इसके बजाय आतंकवादियों की रिहाई जैसे फैसलों पर विचार किया गया। उन्होंने कहा, "दुनिया के किसी भी देश में, चाहे वह कितना भी आतंकवाद प्रभावित क्यों न हो, किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ने ऐसा कदम नहीं उठाया कि अपने पहले ही मंत्रिमंडल में उन आतंकवादियों को रिहा करने की बात करे, जिनकी वजह से देश के निर्दोष लोगों की जान गई हो।"
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी मदद या समर्थन के कोई व्यक्ति आतंकवादियों को रिहा करने की कोशिश क्यों करेगा। राम मंदिर दान पात्र मामले में विपक्ष द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यह मामला भाजपा का नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़ा विषय है। इस मामले में जो भी अपराधी होगा, वह बचेगा नहीं।
भाजपा विधायक ने दावा किया कि इस मामले का आरोपी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है, जो फिलहाल फरार है। उन्होंने कहा कि जिसने भी भगवान श्रीराम के भक्तों के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की है, उससे एक-एक पैसा वसूला जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसकी संपत्ति तक नीलाम की जा सकती है, ताकि श्रद्धालुओं का पैसा वापस दिलाया जा सके।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी नंद किशोर गुर्जर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के कारण योग अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के घरों तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से यहां भी नियमित रूप से योग सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोगों की लगातार भागीदारी और उपस्थिति देखने को मिल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP cared more about terrorists than youth and farmers during its tenure: Nand Kishore Gurjar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nand kishore gurjar, sp, terrorists, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved